-
Advertisement
HP Weather: पांच दिन के बाद होगा कुछ ऐसा- जानने के लिए पढ़ें खबर
शिमला। हिमाचल में मौसम (Weather) की आंख मिचौली जारी है। मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। पांच दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की आज की ताजा अपडेट के अनुसार हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की व कुनिहार, सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब में 10 जून तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, आज लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर में बारिश (Rain), बर्फबारी और आंधी की संभावना जताई गई है। इसके बाद मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 10 जून और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 11 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में 11 जून को बारिश व आंधी की संभावना है। वहीं, 12 जून को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहेगा।
यह भी पढ़ें: Himachal में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री लुढ़का, जानिए मौसम की ताजा अपडेट
शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में आज के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। ऊना (Una) जिला का सबसे अधिक अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। केलांग का 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में देहरा (Dehra) में 34, घुमारवीं में 11, मैहरे व डलहौजी में 6-6, खैरी में 5 और भटियात में 3 मिलीमीटर बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें: Himachal में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- कहां येलो अलर्ट जारी- जानिए
विभिन्न जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 16.4 और अधिकतम 26.4, सुंदरनगर का 16.8 और 30.2, भुंतर का 13.8 और 31.9, कल्पा का 8.8 और 19.4, धर्मशाला का 17.6 और 27.6, ऊना का 21.6 और 36.2, नाहन (Nahan) का 22.1 और 31.3, केलांग का 8.2 और 19.1, पालमपुर का 18.5 और 28.0, सोलन का 17.5 और 32.0, मनाली का 10.8 और 24.0, कांगड़ा (Kangra) का 21.2 और 33.3, मंडी का 17.8 और 33.2, बिलासपुर का 21.5 और 35.0, हमीरपुर (Hamirpur) का 21.3 और 33.8. चंबा का 16.9 और 32.5, डलहौजी का 13.4 और 20.4 व कुफरी का 13.8 और 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

