-
Advertisement
Himachal | Weather | Update
हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। राज्य में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण आगामी दो दिनों तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश, आसमानी बिजली, तेज अंधड़ और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की आशंका है।गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मैदानी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बिगड़ते मिजाज को देखते हुए राज्य के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि 14 जून से मौसम साफ होने के साथ राहत मिलने की उम्मीद है।

