-
Advertisement
#Himachal: अधिक मिलेगा चीनी का कोटा, प्याज के बढ़ते दामों पर ऐसे लगेगी लगाम
Last Updated on October 30, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में त्योहारों पर डिपुओं में चीनी का कोटा पहले के मुकाबले अधिक मिलेगा। प्रति व्यक्ति सौ ग्राम अतिरिक्त चीनी मिलेगी। यह जानकारी खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग (Food Supply Minister Rajendra Garg) ने दी है। उन्होंने मिठाइयों में मिलावट को रोकने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। त्योहार का सीजन शुरू होते ही मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में नकली व मिलावटी मिठाइयों का गोरख धंधा शुरू हो जाता है। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों को इस पर नकेल कसने के आदेश दे दिए हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि मिठाइयों में मिलावट को रोकने के लिए विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। ऐसा कहीं पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Himachal के डिपुओं में मिलेगी पैकेट बंद चीनी, नमी और मिलावट से मिलेगा छुटकारा
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि प्याज की कालाबजारी को रोकने के लिए विभाग दबिश दे रहा है। प्याज (Onion) के मूल्यों में वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बाढ़ आने के कारण फसल तबाह हो गई थी। महाराष्ट्र (Maharashtra) से कुछ दिन में फसल मंडी में आने वाली है, जिससे प्याज के दाम 40- 50 रुपये तक आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि भंडारण पर रोक लगाने पर भी कई जगह दबिश दी गई है, ताकि कालाबजारी को रोका जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…