-
Advertisement
हिमाचल #Youth_Congress अध्यक्ष प्रक्रियाः चार सदस्यीय पैनल के सामने रखी शिकायतें
Last Updated on November 11, 2020 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। हिमाचल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष (Himachal Pradesh Youth Congress President) की ताजपोशी को अभी दिवाली के बाद तक इंतजार करना होगा। आज अध्यक्ष पद के लिए जो तीन उम्मीदवार निगम भंडारी ,यदुपति ठाकुर व अमित पठानिया मैदान में थे, ने अपनी-अपनी शिकायतों को युवा कांग्रेस के चार सदस्यीय पैनल के सामने रखा। अमरप्रीत लाली, समर्थ मिश्रा, जगदेव गागा, दमन बाजवा ने आज 11 बजे तीनों उम्मदवारों की शिकायतों को सुना। सभी ने अपनी शिकायतों को तथ्यों के साथ रखा। सभी शिकायतों सुनने के बाद आश्वासन दिया गया कि जो भी निर्णय होगा वह सबकी सहमति से होगा। ऐसे में अब लग रहा है कि अभी हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिवाली (Diwali) के बाद मिल पाएगा।
ये भी पढ़ेः हिमाचल #Youth_Congress अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर बड़ी अपडेट, अब होगा कुछ ऐसा
जाहिर है कि निगम भंडारी ,यदुपति ठाकुर व अमित पठानिया पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। तीनों के नई दिल्ली में इलेक्शन कमिश्नर के समक्ष इंटरव्यू भी हो चुके हैं। इंटरव्यू के दौरान ही तीनों ने चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे और शिकायतें दर्ज की गई थी। इसके साथ हिमाचल कांग्रेस( Himachal Congress) की ओर से भी दबाव बनाया गया था। वहीं अध्यक्ष पद के लिए अंदरखाते गुटबाजी भी सामने आई है। यहां तक कि कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी भी इस प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं है। इसके बाद तय हुआ था कि 11 नवंबर को पैनल के समक्ष सभी अपनी-अपनी शिकायतें व आपत्तियां दर्ज करवाएंगे। इसके बाद आज पैनल के सामने सभी ने तथ्यों के साथ आपत्तियां दर्ज करवाईं।
वीरभद्र गुट और सुक्खू गुट के बीच फंसी है बात!
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पदके लिए किन्नौर जिला ( Kinnaur District) से संबंध रखने वाले निगम भंडारी को 40010,यदुपति ठाकुर को मिले 37,732 वोट और अमित पठानिया को 5,998 मत मिले थे। जाहिर है युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर संगठन में जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दिल्ली जाने से पहले सभी युवा कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के दिग्गजों से मुलाकात की। इन में यदुपति ठाकुर वीरभद्र गुट, निगम भंडारी सुक्खू गुट से जुड़े है। निगम भंडारी ,यदुपति ठाकुर व अमित पठानिया पिछले दो दिनों ने दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel