-
Advertisement
HimachalFireTragedy / HimachalPradesh / Nohrahdhar
हिमाचल पिछले चार दिनों में दो बड़े अग्निकांड से दहल गया है। अर्की में 10 और नौहराधार की घंडूरी पंचायत के तलांगना में छह लोगों का जीवन छीन लिया। सर्द मौसम में माघी पर्व मनाने के लिए मायके आईं दो बेटियों को क्या पता था कि उनका व उनके परिवार का यह अंतिम त्योहार होगा। अग्निकांड में इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय यशवंत सिंह का घर भी जल गया। मायके आईं इंद्रा की दो बेटियां, उनके तीन बच्चे और एक दामाद की भी जिंदा जलकर माैत हो गई। दूसरा दामाद लोकेंद्र घायल हुआ है जिसका सीएचसी नौहराधार में उपचार चल रहा है। रात करीब 11 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए। इसके बाद सुबह करीब 3जे कमरे में धुआं फैल गया और रसोई में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। पशुशाला में भी आग लग गई, जिसमें दो गाय व एक बछड़ा भी जिंदा जल गया।
