-
Advertisement
HimachalPradesh / WomenEmpowerment / IndiraGandhiPyariBehnaScheme / CMSukhu
https://youtube.com/watch?v=rHxmk9c1dCU
हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत लंबित 1500 रुपये की बकाया किश्त जल्द ही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ मिलने में देरी न हो.
पांगी, लाहौल-स्पीति, डोडरा क्वार और कुपवी जैसे जनजातीय क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को बकाया निधि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. इन क्षेत्रों में भौगोलिक कठिनाइयों को देखते हुए सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.

