-
Advertisement
Val Kilmer Death: 65 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए बैटमेन स्टार वैल किल्मर
Hollywood Actor Val Kilmer Passed Away: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और बैटमैन स्टार वैल किल्मर (Batman star Val Kilmer) का निधन हो गया है। 65 साल की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली है। उनके जाने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी को भी गहरा सदमा लगा है। एक्टर ने जिम मॉरिसन और बैटमैन (Jim Morrison and Batman) जैसी मूवीज में मुख्य भूमिका निभाई। वहीं उनकी एक्टिंग ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई थी। उनके दुनिया को अलविदा कहने की खबर उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर (Mercedes Kilmer)ने शेयर की। उन्होंने बताया, साल 2014 में एक्टर को गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि बाद में वो ठीक हो गए थे। वहीं अब निमोनिया की वजह से उनकी जान चली गई। उनका लॉस एंजिल्स में निधन हो गया।
RIP to Val Kilmer. pic.twitter.com/yXwCtAl33j
— Films to Films (@filmstofilms_) April 2, 2025
गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे
वैल रॉकस्टार की तरह लंबे बाल रखने वाले और गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे। उन्हें कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग कर इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। वो टॉप सीक्रेट! (1984) और रियल जीनियस (1985) के साथ-साथ एक्शन फिल्म टॉप गन (1986) और विलो (1988) में भी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इसके बाद वो द घोस्ट एंड द डार्कनेस (1996), द सेंट (1997), द प्रिंस ऑफ इजिप्ट (1998), अलेक्जेंडर (2004), किस किस बैंग बैंग (2005) और द स्नोमैन (2017) जैसी फिल्मों में नजर आए। एक्टर ने जोएल शूमाकर की बैटमैन फॉरएवर में बैटमैन की भूमिका निभाई थी। इस किरदार से उन्हें काफी बड़ी पहचान मिली थी। साल 2022 में उन्होंने टॉप गन: मेवरिक में आइसमैन की भूमिका निभाई थी। वहीं ये मूवी उनके करियर की लास्ट मूवी साबित हुई।
