-
Advertisement
नौहराधारः होम क्वारंटाइन 21 साल के JE की जान गई, हरियाणा से था लौटा
Last Updated on July 30, 2020 by Deepak
नाहन। सिरमौर जिले के नौहराधार में लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत 21 वर्षीय जेई की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग नौहराधार मंडल में तैनात जेई रजत राय बुधवार शाम को अपने घर पानीपत (हरियाणा) से नौहराधार पहुंचा था, जिसे रात को होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) कर दिया था। रात को अचानक रजत के सीने में दर्द हुआ। इसकी रजत ने सहायक अभियंता को दी। आज सुबह उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेई के अचानक निधन से हर को स्तब्ध है।
Chamba : बारात के साथ गए दो युवक लौटते समय हुए हादसे के शिकार, हुई मौत
बताया जा रहा है कि जेई (JE) ने जनवरी में ही पदभार संभाला था। हरियाणा के पानीपत निवासी रजत के निधन के बाद पुलिस (Police) ने शव पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। जहां से कोविड (Covid) टेस्ट के लिए शव नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उधर, परिजनों का कहना है कि बुधवार सुबह जब रजत घर से निकला था, तो वह पूरी तरह स्वस्थ था। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक रजत की मौत हो गई। पुलिस थाना प्रभारी जीतराम ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर जेई रजत राय के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।