-
Advertisement
चूहों से हैं परेशान, अपनाएं ये आसान तरीके, जल्द मिलेगा छुटकारा
अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों के घरों में काफी चूहे (Rats) होते हैं। चूहों के घर में होने से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चूहे घर में रखे सामान को बर्बाद कर देते हैं। आज हम आपको चूहों से छुटकारा पाने के कुछ घरेलु उपाय (Home Remedies) बताएंगे। इन उपायों को अपनाकर आप चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-बरसात में इस घरेलू लोशन का करें इस्तेमाल,छू भी नहीं पाएंगे मच्छर
बता दें कि ये घरेलू उपाय चूहे भगाने में काफी कारगार साबित होते हैं। घर से चूहों को भगाने के लिए आप फिटकरी (Alum), नेप्थलीन बॉल्स, बेकिंग सोडा (Baking Soda), पिपरमेंट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिटकरी चूहों को घर से भगाने में आपकी बहुत मदद कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें और फिर आटे में पानी मिलाकर उसको आटे में गूंथ लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उन जगहों पर रख दें जहां चूहे आते हैं। चूहे इसकी महक से घर से भाग जाएंगे।
इसके अलावा घर से चूहे भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा और पेपरमिंट की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले करीब एक कप आटे को गूथ लें और फिर इसमें पेपरमिंट का तेल और बेकिंग सोडा मिला दें। इसके बाद इसको भी चूहों के आने के स्थान पर रख दें। वहीं, चूहों को नेप्थलीन बॉल्स (Naphthalene Balls) बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। नेप्थलीन बॉल्स की महक से चूहे भाग जाते हैं और दोबारा घर के आसपास नहीं दिखाई देते हैं।