- Advertisement -
आप सबने चुहों के बिल तो जरूर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये चूहे इतने छोटे से बिल में कैसे रह लेते होंगे। इतनी सी जगह में रहने के नाम से ही दम घुटना शुरू हो जाता है। आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां लोग चूहों के बिल में रहते हैं। इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये बात सच है।
ये गांव दुनियाभर में अपने अनोखे घरों के लिए दुनियाभर में जाना जाने लगा है। कंदोवन नाम का ये गांव ईरान में है। ये गांव 700 साल पुराना है। इस गांव में सैकड़ों साल से लोग चूहों के बिल जैसे घरों में रहते हैं। ये घर देखने में बेहद अजीब लगते हैं, लेकिन ये घर बहुत ही ज्यादा आरामदायक होते हैं। गर्मी के मौसम ये घर ठंडे रहते हैं और सर्दी में गर्म रहते हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि मंगोलों के हमलों से बचने के लिए उनके पूर्वजों ने ये गांव बसाया था। मंगोलों से छिपने के लिए यहां वे ज्वालामुखी चट्टानों में अपना ठिकाना खोजते थे। उनका कहना है कि उनके पूर्वज यहां पर बिल खोदकर रहते थे। इसके बाद धीरे-धीरे यही उनका स्थायी घर बन गया है।
- Advertisement -