-
Advertisement
दिल्ली के टूरिस्टों ने इस डीलक्स रूम का कबाड़खाना बना दिया, देखें वीडियो
बीर। दिल्लीवालों के बारे में कहा जाता है कि उनका दिल बड़ा होता है। लेकिन हिमाचल की फेमस पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ (World Famous Paragliding Site Bir) के एक होटल के डीलक्स रूम का जो हाल दिल्लीवालों ने किया है, उसे देखकर आप यकीनन यह नहीं कह पाएंगे। होटल ऑनर का कहना है कि कि उसने टूरिस्टों को एक बढ़िया डीलक्स रूम (Deluxe Room) दिया था, लेकिन चेक आउट के बाद उन्हें कबाड़खाना मिला।
होटल के मालिक रमन कुमार खदरिया का कहना है कि दिल्ली से आने वाले कुछ लोग (Tourists from Delhi) काफी गंदे से बिहेव करते हैं। खदरिया ने एक वीडियो शेयर की है- इस वीडियो में खाने के खाली पैकेट्स, दारू की बोतलें कमरे में पड़ी हुई हैं। गंदे बर्तन, एशट्रे, गंदे तौलिए और सिगरेट से जलने के निशान भी दिख रहे हैं। खाली खाने के पैकेट बिस्तर पर ही पड़े हैं और यहां तक की टेबल पर भी गंदगी बिखरी हुई है। सारी गंदगी रूम में कूड़ेदान की जगह जहां-तहां बिखरी पड़ी है।
दिल्लीवालों को शर्म आनी चाहिए
वीडियो की कैप्शन में होटल के फाउंडर ने लिखा कि ‘ये सुंदर डीलक्स प्राइवेट रूम मैंने दिल्ली से आए एक ग्रुप को दिया था। देखिए उन्होंने किस तरह ये कमरा खाली किया है।’ इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम (Instagram) पर देख चुके हैं। खदरिया ने बताया कि इन जैसे कुछ लोग दिल्ली का नाम बदनाम करते हैं। पहले वो भी लोगों को बताते थे कि वो दिल्ली से हैं लेकिन दिल्लीवालों की इन हरकतों की वजह से अब उन्होंने लोगों को बताना बंद कर दिया है। होस्टल के मालिक ने लिखा कि शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो इस तरह से ट्रैवल करते हैं।

ये दिल्ली का नाम डुबोते हैं
रमेश खदरिया ने कहा कि सिर्फ इकलौते वो ही नहीं है जिन्हें दिल्ली वालों की इन हरकतों से परेशानी हो रही है। वैसे तो दुनिया में तरह-तरह के लोग भरे पड़े हैं लेकिन सबसे बुरी बात ये है कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग दिल्लीवालों से ही प्रताड़ित हैं। 2015 में मैं लोगों को बताया करता था कि मैं दिल्ली से हूं। मैंने दिल्ली में चार साल बिताए हैं लेकिन अब मैंने ये बताना बंद कर दिया है। मुझे शर्म आती है उन लोगों पर जो दिल्ली से यहां घूमने आते हैं और दिल्ली का नाम डुबोते हैं।
यह भी पढ़े:किरतपुर-मनाली फोरलेन पर जल्द खुलेगा यातायात-पर्यटक थाना

