-
Advertisement
कोटखाई में आधी रात को मकान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Fire in Shimla: शिमला जिले के कोटखाई से आग लगने की घटना सामने आई है। यहां पर कलबोग के तहत अढ़ीयाला गांव में बीती रात एक घर में आग लग गई। पुलिस चौकी बागी से थाना कोटखाई को मिली सूचना के अनुसार रात करीब 2:30 बजे रजनीश ओकटा पुत्र मोही राम ओकटा निवासी अढ़ीयाला , डाकघर बागी के घर में आग लग गई।
एक करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन
मकान में आग लगने का पता चलने के बाद आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग से करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमित कुमार
