- Advertisement -
हमारे जीवन में जन्म की तारीख बहुत अहमियत रखती है। किसी का भी भविष्य अगर जानना हो तो उसके जन्म की तारीख और समय का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिस तारीख या वार को हमारा जन्म होता है ,उसका प्रभाव भी हमारे जीवन पर पड़ता है। हम सभी जानते हैं सूर्य रविवार का स्वामी है तो वहीं चंद्र सोमवार का, मंगल ग्रह मंगलवार को रूल करता है। बुध ग्रह बुधवार का, बृहस्पति वीरवार का स्वामी है। शुक्र ग्रह शुक्रवार, शनि शनिवार को प्रभावित करता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं। इन सात दिनों में आप का जन्म जिस वार को हुआ हो उससे आप का स्वभाव निर्धारित होता है। आप भी अपने जन्म वार के दिन के अनुसार अपने या अपने परिजनों के बारे में जान सकते हैं।
सोमवारः वो व्यक्ति जो इस दिन पैदा हुए हैं उनमें से ज़्यादातर लोग आत्म प्रेरित होते हैं। वो अपनी दयालुता और अच्छे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये लोग अपनी ख़ुशी और गम दोनों को बहुत अच्छे से हैंडल करते हैं। शुरुआती समय में इनका रुझान पढ़ाई की तरफ नहीं होता है लेकिन बाद में ये उससे पार पा लेते हैं।
मंगलवारः जिन लोगों का जन्म मंगलवार को होता है वो थोड़े गुस्सैल होते हैं। इस एक कारण की वजह से ज़्यादातर मौकों पर उन्हें अपने चाहने वालों से दूर जाना पड़ जाता है। इन लोगों में जीवनभर ईगो की समस्या बनी रहती है।
बुधवारः इस दिन जन्मे लोगों का रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ हमेशा से देखने को मिला है। भगवान की शक्ति पर यक़ीन करने के कारण ये हमेशा ज़मीन से जुड़े रहते हैं और कोई भी नकारात्मक काम करने से दूर रहते हैं। ये अपने काम को प्राथमिकता देते हैं और इन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं है।
गुरुवारः जिन लोगों का जन्म गुरुवार को हुआ है उनकी पर्सनालिटी एक समझदार और रोमांच पसंद करने वाले व्यक्ति की होती है। ये मुश्किल से मुश्किल हालात को बहुत ही आसानी के साथ डील कर लेते हैं। इन्हें अपने दोस्त और परिवार के प्यार और समर्थन जीवनभर मिलता है। ये काफी किस्मत वाले होते हैं क्योंकि लक हमेशा इनके पक्ष में रहता है।
शुक्रवारः शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों को आप उनके ज़िंदादिल और ख़ुशमिज़ाजी स्वभाव की वजह से भीड़ में भी ढूंढ सकते हैं। ये अपने आसपास के व्यक्तियों को काफी प्रभावित करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कोई परेशानी आने पर ये काफी सहनशीलता दिखाते हैं। ये काफी मज़बूत इरादों वाले व्यक्ति होते हैं।
शनिवारः जिन लोगों का जन्म शनिवार को हुआ होता है, उनका रुझान कृषि, व्यापार या फिर तकनीक के क्षेत्र में होता है। ये अपने शुरूआती दिनों में काफी परेशानियां झेलते हैं लेकिन बाद में अपने आसपास के लोगों से सावधान रहना सीख जाते हैं। वहीं इस दिन जन्मे लोगों के रिश्ते अपने माता पिता और भाई बहनों के साथ ज़्यादा खास नहीं रहते हैं।
रविवारः रविवार को जन्मे लोग ज़्यादा एक्टिव नहीं होते हैं। ये हर काम में पीछे रह जाते हैं लेकिन किस्मत हमेशा इनका साथ देती है। इसके अलावा सामाजिक तौर पर ये थोड़े शर्मीले होते है।
- Advertisement -