-
Advertisement
#Himachal में आज अब तक Corona के कितने मामले और कितने हुए ठीक- जानिए
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज अब तक कोरोना (Corona) के 47 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 271 ठीक हुए हैं। आज अब तक 7 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु दर्ज की है। यह सात मौतें शिमला जिला में हुई हैं। प्रदेश में कुल आंकड़ा 37544 पहुंच गया है। अभी 7647 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 29264 ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में कोरोना का रिकवरी रेट (Recovery Rate) 77.94 फीसदी है। वहीं डेथ रेट 1.58 फीसदी है।
यह भी पढ़ें: केंद्र की टीम का सुझाव- होम आइसोलेट संक्रमितों पर रखी जाए पैनी नजर
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
सोलन (Solan) में 25, शिमला में 13, किन्नौर में सात व सिरमौर में दो मामले आए हैं। शिमला के 122, मंडी (Mandi) के 101, बिलासपुर व हमीरपुर के 14-14, ऊना के 12, लाहुल स्पीति के पांच व सिरमौर के तीन कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona : 931 नए केस, #Mandi शिमला कांगड़ा व कुल्लू में ही 712 मामले- आज 913 ठीक
अब तक किस जिला में कितनों की गई जान और कितने हुए ठीक
शिमला जिला में सबसे अधिक 157 लोगों की जान गई है। दूसरे नंबर पर कांगड़ा (Kangra) जिला है। कांगड़ा जिला में 117 की मृत्यु हुई है। मंडी में 77, कुल्लू में 63, सोलन में 50, चंबा में 30, हमीरपुर में 24, ऊना में 22, सिरमौर के 21, बिलासपुर में 16, किन्नौर में 11 व लाहुल स्पीति में आठ की जान गई है।
यह भी पढ़ें: #Dharamshala के #MLA विशाल नेहरिया #Corona पॉजिटिव, खुद दी जानकारी
शिमला जिला में सबसे अधिक 1889 एक्टिव केस, सबसे कम
किन्नौर में हिमाचल के शिमला जिला में इस वक्त सबसे अधिक 1889 एक्टिव केस हैं। वहीं, किन्नौर में सबसे कम 122 केस हैं। मंडी में 1413, कांगड़ा में 905, सोलन में 847, कुल्लू में 835, हमीरपुर में 454, लाहुल स्पीति में 296, बिलासपुर में 268, चंबा में 255, ऊना (Una) में 231 व सिरमौर में 132 एक्टिव केस हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


