-
Advertisement
#HP_Corona: आज 16 केस और 69 हुए ठीक- किसी की नहीं गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 16 मामले आए हैं। वहीं, 69 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। आज किसी की जान नहीं गई है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 58,312 पहुंच गया है। अभी 301 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 57,017 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 981 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: #Corona एक्टिव केस 300 से कम, अब तक कितने मामले और कितने ठीक-जाने
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
ऊना (Una) के चार, मंडी, कुल्लू और सिरमौर के तीन-तीन, हमीरपुर, कांगड़ा व किन्नौर में एक-एक मामला है। कांगड़ा (Kangra) के 40, मंडी के 11, सोलन के 6, शिमला (Shimla) के पांच, ऊना के चार, सिरमौर के दो और चंबा का एक कोरोना संक्रमित ठीक होने में कामयाब रहा है।
यह भी पढ़ें: #Corona_update : हिमाचल में आज 34 मामले, 50 हुए ठीक-354 बचे एक्टिव केस
आज कोरोना के 8,222 सैंपल आए जांच को, 7,667 नेगेटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 8,222 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इनमें से 7,667 नेगेटिव रहे हैं। सभी पॉजिटिव केस (Positive Case) आज के सैंपल से हैं। वहीं, 539 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 10 लाख 40 हजार 755 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 9 लाख 81 हजार 904 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 57017 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 539 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…



