-
Advertisement
HP Corona: आज आंकड़ा दो हजार पार, दो जिलों में 300 क्रॉस- 24 की मृत्यु
Last Updated on April 25, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) का आंकड़ा दो हजार पार पहुंच गया है। आज 2,073 नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो जिलों में आंकड़ा 300 पार और तीन जिलों में दो पार है। वहीं, तीन जिलों में 100 पार रहा है। आज 877 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक होने में कामयाब रहे हैं। हिमाचल में आज 24 कोरोना संक्रमित की जान गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 86,138 पहुंच गया है। अभी 13,411 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 71,396 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1,291 है। हिमाचल में छह दिन में 114 लोगों ने दम तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 6 दिन में Corona से 106 की गई जान, आज अब तक 16 ने तोड़ा दम
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा (Kangra) में 360, सोलन में 317, शिमला में 269, मंडी (Mandi) में 265, सिरमौर में 207, हमीरपुर में 194, बिलासपुर में 184, ऊना में 142, कुल्लू में 92, चंबा में 31, किन्नौर में सात व लाहुल स्पीति में पांच मामले आए हैं। कांगड़ा के 202, सोलन के 151, मंडी के 97, ऊना (Una) के 95, सिरमौर के 92, हमीरपुर के 79, शिमला (Shimla) के 77, लाहुल स्पीति के 31, बिलासपुर के 23, कुल्लू के 18 व चंबा के 12 ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज 24 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में आठ, हमीरपुर में पांच, मंडी में चार, शिमला, सोलन व चंबा (Chamba) में दो-दो और ऊना में एक की जान गई है। कांगड़ा में चंबा खास नगरोटा बगवां के 38 वर्षीय व्यक्ति, टिहरी घलौर हमीरपुर की 65 वर्षीय महिला, ढालपुर कुल्लू निवासी 30 साल के युवक ने दम तोड़ा है। वहीं, चुराह चंबा क्षेत्र की 62 साल की महिला, भट्टपुरा पालमपुर की 47 वर्षीय महिला, घाटी बिलवां तहसील जसवां की 53 वर्षीय महिला, थिल खुड़ियां कांगड़ा क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति और वार्ड नंबर तीन ज्वालामुखी के 68 वर्षीय व्यक्ति ने भी कांगड़ा में दम तोड़ा है। हमीरपुर (Hamirpur) में 61, 92, 65 साल के व्यक्ति व 43 और 65 साल की महिला की जान गई है। मंडी जिला में 31 वर्षीय युवक, 75, 70, 53 साल की महिला ने अंतिम सांस ली है। शिमला में 63, 55, सोलन में 43, 52, चंबा में 75 व 79 साल के व्यक्ति की जान गई है। ऊना जिला में 55 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। हिमाचल में पिछले कल भी 26 कोरोना संक्रमित की जान गई थी।
आज 9,990 सैंपल में से 5,503 नेगेटिव, 1,041 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 9,990 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 5,503 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 3,446 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 1,041 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 743 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 14 लाख 40 हजार 233 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 13 लाख 49 हजार 906 नेगेटिव रहे हैं। 86,138 पॉजिटिव आए हैं। वहीं, 4,189 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group