-
Advertisement
HP Corona: आज 161 मामले और 322 ठीक- दो की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 161 मामले आए हैं। वहीं, 322 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज दो की मृत्यु हुई है। हमीरपुर में 39 वर्षीय व मंडी में 75 साल के व्यक्ति की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2 लाख 01 हजार 210 पहुंच गया है। अभी 2,123 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक एक लाख 95 हजार 611 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 3447 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो हजार से कम हुए कोरोना एक्टिव केस, रिकवरी रेट 97% पार
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
चंबा (Chamba) में 29, कुल्लू में 24, कांगड़ा में 20, मंडी (Mandi) में 17, हमीरपुर में 16, शिमला में 13, सिरमौर में 10, बिलासपुर व सोलन में 9-9, ऊना में 7, किन्नौर में चार व लाहुल स्पीति में तीन मामले हैं। मंडी के 69, कांगड़ा (Kangra) के 61, चंबा के 31, हमीरपुर के 30, शिमला के 29, ऊना के 27, सोलन के 26, सिरमौर के 14, किन्नौर के 13, बिलासपुर के 12, कुल्लू के 9 व लाहुल स्पीति का एक संक्रमित ठीक हुआ है।
आज 10,920 सैंपल में 10,271 नेगेटिव, 136 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 10,920 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 10 हजार 271 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 513 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 136 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 23 लाख 60 हजार 382 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 21 लाख 58 हजार 659 नेगेटिव रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

