Home»कोविड-19 • शिमला» #HP_Corona: आज 321 केस और 162 ठीक, 3 की गई जान-2,634 एक्टिव केस
#HP_Corona: आज 321 केस और 162 ठीक, 3 की गई जान-2,634 एक्टिव केस
कुल आंकड़ा 62,981 पहुंचा, अब तक 59,303 रिकवर, 1,026 की मृत्यु
Update: Tuesday, March 30, 2021 @ 9:51 AM
- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 321 मामले आए हैं। वहीं, 162 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज तीन कोरोना संक्रमित की जान गई है। शिमला में 58 साल की महिला, मंडी में 60 और ऊना में 62 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 62,981 पहुंच गया है। अभी 2,634 एक्टिव केस हैं। अब तक 59,303 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1,026 है।
सोलन (Solan) में 80, ऊना में 53, कांगड़ा (Kangra) में 43, बिलासपुर में 38, सिरमौर में 33, शिमला में 32, हमीरपुर में 29, मंडी (Mandi) में आठ व कुल्लू में पांच मामले आए हैं। ऊना के 74, कांगड़ा के 33, शिमला के 17, बिलासपुर (Bilaspur) के 10, मंडी के 9, सोलन के 8, सिरमौर के 6, कुल्लू के तीन व चंबा के दो कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज कोरोना के 2,544 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2,117 नेगेटिव रहे हैं। 290 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 137 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 12 लाख 47 हजार 696 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 11 लाख 84 हजार 425 नेगेटिव रहे हैं। 62,981 पॉजिटिव पाए गए हैं। 290 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
यमुनानगर के निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत
नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत कोलर निवासी एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के चलते यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद सोमवार को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेडक्रास की एंबुलेंस की व्यवस्था की गई, जिसके बाद एंबुलेंस चालक राम सिंह द्वारा दोपहर बाद शव को कोलर पहुंचाया गया, जहां कोरोना प्रोटोकाॅल के मुताबिक शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी बीच कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई थी। सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इसके बाद सोमवार को व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। देर दोपहर बाद मृतक व्यक्ति का कोरोना प्रोटोकाॅल के अनुसार कोलर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर, सीएमओ डॉ. केके पराशर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति के परिवार की तरफ से निधन की सूचना मिली थी, जिसके बाद एंबुलेंस को यमुनानगर के लिए भेजा गया। कोरोना प्रोटोकाॅल के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति की क्या मेडिकल हिस्ट्री है और वह कब यमुनानगर अस्पताल में भर्ती हुआ था, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। परिजनों से बात करने के बाद ही जानकारी जुटाई जाएगी।