-
Advertisement
#HP_Corona: मंडी में 22 मामलों सहित आज 47 पॉजिटिव, 16 हुए ठीक
Last Updated on February 5, 2021 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 47 मामले आए हैं। वहीं, 16 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सिरमौर में एक की जान गई है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 57,693 पहुंच गया है। अभी 439 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 56,268 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 970 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब तक Corona के कितने मामले और कितने ठीक- जानने को पढ़ें खबर
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
मंडी (Mandi) में 22, कांगड़ा (Kangra) में 8, सोलन में 6, शिमला में पांच, ऊना में चार और बिलासपुर में दो मामले आए हैं। सिरमौर (Sirmaur) के 10, कांगड़ा के पांच व चंबा का एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है।
आज 5,931 सैंपल में से 5,834 नेगेटिव, 36 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 5,931 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 5,834 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 61 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 36 पॉजिटिव केस (Positive Case) हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के एक सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 9 लाख 52 हजार 997 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से आठ लाख 95 हजार 242 नेगेटिव पाए गए हैं। 57,693 पॉजिटिव रहे हैं। 62 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group