-
Advertisement
HP Corona: 11 दिन के मासूम ने तोड़ा दम, आज 662 केस और 1,444 ठीक
Last Updated on June 7, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 662 मामले आए हैं। वहीं, 1,444 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज 11 दिन के बच्चे सहित 18 लोगों की जान गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 1 लाख 95 हजार 761 पहुंच गया है। अभी 7,561 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1 लाख 84 हजार 878 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 3,299 है। कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 94.44 फीसदी है।
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 130, मंडी (Mandi) में 129, चंबा में 82, शिमला में 66, सोलन (Solan) में 48, ऊना में 41, सिरमौर में 39, कुल्लू में 35, हमीरपुर में 34, बिलासपुर में 31, किन्नौर में 21 व लाहुल स्पीति में 6 मामले आए हैं। कांगड़ा (Kangra) में 373, सोलन में 205, शिमला में 147, बिलासपुर व ऊना में 112-112, चंबा में 110, सिरमौर में 105, कुल्लू (Kullu) में 88, हमीरपुर में 83, किन्नौर में 46, मंडी में 44 व लाहुल स्पीति में 19 ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के किस जिला में कितने कोरोना एक्टिव केस, अब तक क्या रहा आंकड़ा-जाने
हिमाचल कोरोना डेथ डिटेल
हिमाचल में आज 18 लोगों की जान गई है। शिमला में एक 11 दिन के बच्चे ने दम तोड़ा है। शिमला में पांच, कांगड़ा व सोलन में चार-चार, मंडी में दो, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर (Hamirpur) में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में लोअर लंबागांव की 90 साल की महिला, झयोल के 62 साल व्यक्ति, बसनूर के 74 वर्षीय व्यक्ति व चैतडू बनवाला की 75 साल की महिला की जान गई है।
आज 18,269 सैंपल में 17,394 नेगेटिव, 539 पॉजिटिव केस
हिमाचल में आज कोरोना के 18,269 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 17,394 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 336 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 539 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में आज तक 20 लाख 35 हजार 502 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 18 लाख 39 हजार 411 नेगेटिव रहे हैं। वहीं, 1 लाख 95 हजार 761 पॉजिटिव आए हैं। अभी 336 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group