-
Advertisement
#HP_Corona: आज 29 पॉजिटिव और 35 हुए ठीक-किसी की नहीं गई जान
Last Updated on February 9, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के 29 मामले सामने आए हैं। वहीं, 35 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज किसी कोरोना पॉजिटिव की जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 57,925 पहुंच गया है। अभी 458 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 56,479 अब तक रिकवर हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 972 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें :- Himachal में अब तक #Corona के 9 केस और 35 ठीक-एक्टिव केस 438
किस जिला में कितने केस और कितने ठीक
मंडी में 10, शिमला में 6, कांगड़ा (Kangra) में 5, ऊना में चार, सिरमौर में तीन और बिलासपुर में एक मामला आया है। कांगड़ा के 12, ऊना (Una) के 6, कुल्लू व मंडी (Mandi) के चार-चार, सिरमौर व सोलन में 3-3, बिलासपुर में दो और चंबा में एक ठीक हुआ है।
आज 4,777 सैंपल में से 4,740 नेगेटिव, 27 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 4,777 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,740 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। 10 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 27 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 9 लाख 72 हजार 940 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 9 लाख 15 हजार 005 नेगेटिव रहे हैं। 57925 पॉजिटिव आए हैं। वहीं 10 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group