-
Advertisement

HP Corona: आज 2,901 केस, 4,559 ठीक-78 की मृत्यु-34,888 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 2,901 मामले आए हैं। वहीं, 4,559 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज 78 कोरोना संक्रमित की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 66 हजार 678 पहुंच गया है। अभी 34 हजार 888 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1 लाख 29 हजार 315 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2447 है।
यह भी पढ़ें: Himachal में अब तक Corona के 569 केस, 4,226 ठीक-63 की मृत्यु
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 951, शिमला में 351, मंडी में 314, सोलन में 259, बिलासपुर में 222,ऊना में 174, चंबा में 172, सिरमौर में 143, हमीरपुर में 123, कुल्लू में 106, किन्नौर में 67 व लाहुल स्पीति में 19 मामले आए हैं। कांगड़ा (Kangra) के 1329, मंडी के 842, हमीरपुर के 423, सोलन के 403, शिमला के 372, सिरमौर के 351, बिलासपुर के 307, ऊना (Una) के 219, कुल्लू के 108, चंबा के 104, किन्नौर के 76 व लाहुल स्पीति में 25 ठीक हुए हैं।
हिमाचल में कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज 78 लोगों की जान गई है। हमीरपुर में 23, कांगड़ा में 15, सोलन में 10, मंडी में 8, सिरमौर में सात, शिमला में 6, कुल्लू व ऊना में तीन-तीन, चंबा में दो व किन्नौर में एक की जान गई है। कांगड़ा में डाढ के 62 वर्षीय व्यक्ति, त्रिलोकपुरी की 53 वर्षीय महिला, शाहपुर की 50 वर्षीय महिला, हदीवाला बैजनाथ के 59 वर्षीय व्यक्ति, जवाली के 44 वर्षीय व्यक्ति, शेरी के 78 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव, सुनेहड़ नगरोटा बगवां के 75 वर्षीय व्यक्ति, बग्गी ज्वालामुखी की 45 वर्षीय महिला, झखारा फतेहपुर की 58 वर्षीय महिला, नलेहर थुरल की 50 वर्षीय महिला, त्रिलोकपुरी की 62 वर्षीय महिला, नरवाणा के 77 वर्षीय व्यक्ति, टिक्का बणी के 94 वर्षीय व्यक्ति, रजोट बैजनाथ के 63 वर्षीय व्यक्ति व चंबा के 75 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है।
हिमाचल में आज कोरोना के 15 हजार 700 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 9,816 नेगेटिव (Negtive) आए हैं। 3539 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 2345 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 17 लाख 63 हजार 099 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 15 लाख 92 हजार 882 नेगेटिव आए हैं। एक लाख 66 हजार 678 पॉजिटिव निकले हैं। अभी 3539 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group