-
Advertisement
HPBOSE ने घोषित की टेट की परीक्षाओं की डेटशीट, ये पढ़े डिटेल
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( HPBOSE) की ओर से प्रदेश भर में होने टेट की परीक्षाओं (TET EXAM)को लेकर तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा के अनुसार टेट परीक्षाओं को लेकर प्रदेश भर में बनाए केंद्रों में 26 नवंबर रविवार को सुबह के सत्र में जेबीटी और शाम के सत्र में शास्त्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सोमवार सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन-मेडिकल (TGT Non-Medical) और शाम के सत्र में भाषा अध्यापकों की टेट परीक्षा होगी।
परीक्षार्थी बोर्ड की बेवसाइट से अपना आवेदन नंबर और जन्म की तिथि अपलोड कर एडमिट कार्ड (Admit card) प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी कार्यालय के फोन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। तय शेड्यूल के अनुसार जेबीटी टेट परीक्षा 26 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक , शास्त्री टेट परीक्षा 26 नवंबर दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे, टीजीटी नॉन मेडिकल परीक्षा 27 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे व भाषा अध्यापक टेट परीक्षा 27 नवंबर दोपहर दो से साढ़े चार बजे होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

