-
Advertisement
HPBOSE ने घोषित किया D.El.Ed. का ये परिणाम, एक क्लिक पर जाने डिटेल
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को D.El.Ed. पार्ट एक व दो के पुनर्मूल्यांकन पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित किया है। डीइएलइडी की परीक्षा नवंबर 2020 में संचालित की गई थी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने दी।
यह भी पढ़ें:नीट यूजी: 10 अक्टूबर तक पूरा करना होगा दूसरे दौर का रजिस्ट्रेशन
उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने नवंबर 2020 में संचालित की गई D.El.Ed. Part 1 व 2 की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण का परिणाम 7 अक्तूबर, 2021 को घोषित कर दिया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिणाम बोर्ड की बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्निरीक्षण का परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की शाखाओं के दूरभाष नंबर 01892-242158 (पुनर्मूल्यांकन) व 01892-242122 (पुनर्निरीक्षण) पर संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

