-
Advertisement
HPBOSE ने घोषित किया डीईएलईडी का ये परिणाम, एक क्लिक पर जाने डिटेल
Last Updated on January 21, 2022 by Vishal Rana
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of School Education) ने शुक्रवार को डीईएलईडी (D.El.Ed) री-अपीयर भाग एक और भाग दो की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षाएं अक्टूबर 2021 में हुई थीं।
यह भी पढ़ें:HPBOSE: इस दिन होगी D.El.Ed. CET 2021 की तीसरे चरण की काउसलिंग
संबंधित परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट https://hpbose.org/ पर देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242158 (पुनर्मूल्यांकन) और 01892-242122 (पुनर्निरीक्षण) पर संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group