-
Advertisement
HPBOSE ने शनिवार को होने वाली 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा की रद्द
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की इंग्लिश विषय की शनिवार 8 मार्च को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। दरअसल चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में 10वीं के स्थान पर गलती 12वीं का पेपर खोल दिया गया था। ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए कल होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि 12वीं कक्षा का इंग्लिश विषय का प्रश्नपत्र स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय नैतिकता एवं परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने बताया कि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी जिला चंबा में परीक्षा के दौरान गलती से उक्त प्रश्नपत्र निर्धारित समय से पहले खोल दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही शिक्षा बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया।
संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी
सचिव विशाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि शिक्षा बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी ।उन्होंने कहा कि बोर्ड जल्द ही पुनः परीक्षा की तिथि घोषित करेगा उन्होंने छात्रों को किसी भी अफवाह से बचने और केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ और कहीं यह आगे सर्कुलेट तो नहीं हो गया था हालांकि, प्रारंभिक जांच में इसे मात्र एक अनजानी गलती माना जा रहा है। सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि इस बात की पुष्टि एग्जाम मित्र एप के जरिये की गई हैं । इस ऐप में प्रश्न पत्र के खोलने पर वीडियो को बनाकर एप पर डाउनलोड करना होता है। ऐप की वीडियो देखकर यह पुष्टि हो गई हैं कि गलती से 12वीं कक्षा का प्रश्न पत्र खोल दिया गया है।
रविंद्र चौधरी
