-
Advertisement
HPCCPresident/CongressPresidentRace/RidgeShimla
हिमाचल कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलेगा। 13 अक्टूबर को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की रिज पर प्रतिमा का अनावरण होना है। चर्चा यह है कि इस कार्यक्रम के बाद ही नए अध्यक्ष की तैनाती होगी। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शिमला संसदीय क्षेत्र से नेताओं के नाम सबसे आगे हैं। इसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर का नाम भी चर्चा में है। रोहित ठाकुर अध्यक्ष बनने के लिए मंत्री पद छोड़ने के लिए भी हामी भर चुके हैं, जबकि विनय कुमार जातीय समीकरण के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। बीते माह उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर भी रेस में शामिल हैं। वह खुद अध्यक्ष बनने के लिए इन्कार कर चुके हैं, लेकिन हाईकमान चाहता है कि उन्हें कमान सौंपी जाए। सोलन के कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी व अर्की से विधायक संजय अवस्थी के नाम की भी चर्चा हो चुकी है। वहीं भोरंज के विधायक सुरेश कुमार के नाम पर भी चर्चा हो चुकी है लेकिन इसकी संभावना कम है।सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते रोज दिल्ली गए थे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेका हालचाल भी जाना। इसके अलावा कुछ अन्य नेताओं से भी दिल्ली में मुलाकात हुई है। वे शिमला लौट आए हैं

