- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)ने आज हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा-2020 का परिणाम घोषित कर लिया है। आयोग ने एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की थी और 15 से 21 दिसंबर, 2021 को मुख्य लिखित परीक्षा हुई। 15 से 21 जून, 2022 को व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन किया गया।
लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार कुल 16 प्रतियोगी एचएएस, एचपीएस, तहसीलदार, डीसी एफएससी, बीडीओ और एआरसीएस के पदों के लिए चयनित हुए हैं। सूची के अनुसार अभिषेक बरवाल, कुनिका, दीक्षित राणा, विपिन कुमार, चिराग शर्मा, अमनदीप सिंह और पूजा अधिकारी का चयन एचएएस के पदों के लिए हुआ है। एचपीएस ( पुलिस सेवा )के लिए रश्मि शर्मा, मयंक शर्मा, क्षितिज राणा और उमेश्वर राणा चयनित हुए हैं।
कार्तिकेय शर्मा डीसी एफएससी, अभिषेक शर्मा बीडीओ और मुनीश कुमार का चयन तहसीलदार पद के लिए हुआ है। इसके अलावा भास्कर कालिया व गिरीश नड्डा का चयन एआरसीएस पद पर हुआ है। आयोग के सचिव देविंद्र कुमार रतन ने परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की मेरिट सूची राज्य लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
- Advertisement -