- Advertisement

HPRCA Recruitment: ओटीए, रेडियोग्राफर और लैब तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती, 25 तक करें आवेदन
HPRCA Recruitment: हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विभिन्न श्रेणियों के 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये सभी भर्तियां जॉब ट्रेनी के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण:
इस नई अधिसूचना के तहत ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (OTA) के 60 पद, रेडियोग्राफर के 30 पद और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन/एमएलटी ग्रेड-2 के 15 पद जोड़े गए हैं। यह भर्ती आयोग द्वारा पूर्व में 28 फरवरी, 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 04/2026 (196 पद) और 30 मार्च, 2026 को जारी किए गए 18 अतिरिक्त पदों के अलावा है। इन नए पदों को मूल विज्ञापन और पुराने परिशिष्ट के साथ ही शामिल किया जाएगा।
25 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल:
पदों की संख्या बढ़ने के कारण आयोग ने तीनों पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को 11 जुलाई से दोबारा खोल दिया है। अभ्यर्थी 25 जुलाई, 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
आयोग ने साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 28 फरवरी, 2026 के मूल विज्ञापन या 30 मार्च, 2026 के परिशिष्ट के तहत पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

