-
Advertisement
हिमाचल में CBSE स्कूलों के लिए टीचर भर्ती का बड़ा मौका, जल्द करें आवेदन- डिटेल यहां पढ़े
HPRCA Teacher Recruitment: हिमाचल प्रदेश सरकार ने कई सरकारी स्कूलों को मार्च-अप्रैल 2026 से सीबीएसई (CBSE) पैटर्न से जोड़ा है, जिनमें मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स स्ट्रीम उपलब्ध हैं। इन स्कूलों में पहली अप्रैल 2026 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि इस संबंध में सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा और तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को अपने पसंदीदा विषयों की पढ़ाई के लिए घरों से दूर न जाना पड़े। अब सरकार इन स्कूलों में 894 नए अध्यापकों की भर्ती कर रही है, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अलग-अलग विषयों के अध्यापकों के 894 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की दी है। इस पदों के लिए अभ्यर्थी 22 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 14 मई आवेदन की अंतिम तारीख रहेगी। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य होगा।
वेतनः सीबीएसई स्कूलों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्कः राज्य चयन आयोग की ओर से आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है।
पदों का विवरणः राजनीतिक शास्त्र के 95, समाजशास्त्र के 108, अर्थशास्त्र के 86, मनोविज्ञान के 114, कंप्यूटर अध्यापक के 118, फाइन आर्ट के 118, लोक प्रशासन के 78 और शारीरिक शिक्षक के 177 पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यताः राजनीतिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन के पदों के लिए अभ्यर्थी का स्नातकोत्तर, बीएड और टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। फाइन आर्ट के लिए स्नातकोत्तर के साथ पांच वर्ष का डिप्लोमा होना जरूरी है।
परीक्षाः चयन प्रक्रिया के तहत सीबीटी परीक्षा 120 अंकों की होगी। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि विभिन्न विषयों के अध्यापकों के कुल 894 पद भरे जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

