-
Advertisement
HPSEBL प्रबंधन ने कर्मचारी यूनियन की अधिकतर मांगें मानीं
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत मंडल (HPSEBL) के प्रबंध निदेशक ने गुरुवार को कर्मचारी संघ (Employees Union) के प्रतिनिधियों को उनकी मांगों पर चर्चा के लिए बुलाया था। खबर है कि कर्मचारियों की करीब 72 मांगों पर तीन घंटे तक चर्चा हुई और अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई है।
चर्चा के दौरान पूरा निदेशक मंडल (BOD) उपस्थित था। वहीं यूनियन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा के साथ राज्य पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। बोर्ड में पुरानी पेंशन, बोर्ड के संचार विंग के पुनर्गठन के अतिरिक्त बिजली बोर्ड में कर्मचारियों के अभाव को देखकर नई भर्तियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
यह भी पढ़े:शिमला: 10 करोड़ में सचिवालय से सीटीओ तक बिछेगी भूमिगत पावर केबल
कर्मचारी यूनियन ने रखीं ये मांगें
हिमाचल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड़ इम्प्लॉइज यूनियन के हीरा लाल वर्मा ने बताया कि बिजली बोर्ड में फोरमैन, लाइनमैन, सब स्टेशन अटेंडेंट, जेईटेस्ट व पावर हाउस तथा कंप्यूटर ऑपरेटर, जेएओ के पद्दोन्ति से जुड़े पदोन्नति नियम व अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और इन श्रेणियों में पदोन्नति करने की मांग भी उठी। यूनियन ने जहां बिजली बोर्ड में उपभोक्ता रिड्रेसल फॉर्म (Consumer Redressal Form) में मुख्य लेखाधिकारी के नियुक्त करने की बात की, वहीं बोर्ड में अतिरिक्त सचिव के पद को बहाल करने की मांग को भी रखा गया।
मांगा मोबाइल भत्ता
यूनियन ने बोर्ड के कर्मचारियों को मोबाइल भत्ते (Mobile Allowances) की मांग को उठाया, साथ ही कर्मचारियों के वेतन संशोधन से जुड़े बकाया राशि को शीघ्र प्रदान करने की मांग भी रखी गई। यूनियन ने बोर्ड में दैनिक वेतन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को छुट्टियां प्रदान करने की मांग की है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति के साथ लाइन पर कार्य करते समय हादसे पर उचित सहायता राशि प्रदान करने की भी मांग की है। इन मांगों पर बैठक के मिनट्स निकालने पर ही आगे के लिए कदम उठाए जाएंगे।


