-
Advertisement
#HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट के इन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बदला
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट) (Junior Office Assistant Accounts) पोस्ट कोड 815 के 26 अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बदला है। अभ्यर्थियों की रिक्वेस्ट पर आयोग ने परीक्षा केंद्र बदले हैं। बता दें कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट पोस्ट कोड 815 की लिखित परीक्षा 27 दिसंबर को शाम के सत्र में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: HPSSC: पोस्ट कोड 806 और 807 की लिखित परीक्षा में नहीं पहुंचे आधे अभ्यर्थी

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट के पदों के लिए किसी मान्यता यूनिवर्सिटी से बीकॉम होना जरूरी है। आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करता है तो और उसे एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं तो वह परीक्षा में ना बैठे। अगर वह परीक्षा में बैठता तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

