-
Advertisement
#HPSSC: दो पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा में फेरबदल, इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी खतरे में
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (#HPSSC) ने दो पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा में फेरबदल किया है। अब जूनियर इंजीनियर सिविल (पोस्ट कोड 765) (Junior Engineer (Civil) Post Code-765) की परीक्षा 1 नवंबर को सुबह के सत्र में होगी। वहीं, कंप्यूटर प्रोग्रामर (पोस्ट कोड 761) की परीक्षा भी एक नवंबर को शाम के सत्र में होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में छह माह बाद खुली ITI, 50% स्टाफ और छात्रों को बुलाया, एंट्री पर हुई Thermal Screening
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि कंप्यूटर प्रोग्रामर (पोस्ट कोड 761) (ComputerProgrammer Post code-761) की लिखित छंटनी परीक्षा सुबह के सत्र में व जूनियर इंजीनियर सिविल (पोस्ट कोड 765) की शाम के सत्र में 1 नवंबर 2020 को होनी निश्चित की गई थी। प्रशासनिक कारणों से उक्त परीक्षा के सत्रों में परिवर्तन किया गया है।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित की जाने वाली सर्वेयर पोस्ट कोड 798 के 8 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी खतरे में पड़ गई है। इन अभ्यर्थियों ने हिमाचल बोनाफाइट व हिमाचल के किसी भी स्कूल व संस्थान से 10वीं और 12वीं पास सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाएं हैं। अभ्यर्थी तीन दिन के अंदर आयोग की ईमेल [email protected] पर उक्त सर्टिफिकेट भेजें। अगर कोई उम्मीदवार सर्टिफिकेट भेजने में असमर्थ रहता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

