-
Advertisement
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने Clerk का रिजल्ट किया घोषित- ये रहे सफल
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने क्लर्क (Clerk) पोस्ट कोड 763 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया है। इसमें 121 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित हुए हैं। बता दें कि यह 11 पद अनुबंध आधार पर विभिन्न विभागों में भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 18 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। 18333 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी और 26766 अनुपस्थित रहे थे। इन 18333 अभ्यर्थियों में से 121 को सफल घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः HRTC कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट, ये रहे सफल
सफल अभ्यर्थियों का टाइपिंग स्किल टेस्ट 9 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय में होगा। रिजल्ट (Result) आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

