-
Advertisement
#HPSSC_Breaking: इन दो पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं का रिजल्ट आउट- देखें
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (#HPSSC) ने दो पोस्ट कोड 749 और 751 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 21 अभ्यर्थियों का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए हुआ है। 15 नंबर की मूल्यांकन प्रक्रिया आयोग के ऑफिस में 15 दिसंबर को सुबह साढ़े 9 बजे होगी। बता दें कि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन अब मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन-ग्रेड दो (Sr. Laboratory Technician now as Medical Laboratory Technician Grade-II) (पोस्ट कोड 749) की लिखित परीक्षा का परिणाम (Result) घोषित कर दिया है। यह लिखित परीक्षा 23 सितंबर को आयोजित की गई थी। इसमें 36 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 36 में 17 आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: #HPPSC: एचपी न्यायिक सेवा मुख्य लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी- जानिए कब होगी

वहीं, लेबोरेटरी टेक्नीशियन (Laboratory Technician) पोस्ट कोड 751 की लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा 27 सितंबर को हुआ था। 144 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें चार अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए चुने गए हैं। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



