-
Advertisement
HPSSC: भाषा अध्यापक मूल्यांकन कार्यक्रम स्थगित, 10 मई से था प्रस्तावित
हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के चलते 7 मई से लगाए कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के चलते भाषा अध्यापक (Language Teacher) पोस्ट कोड 814 का मूल्यांकन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने इस बारे आज आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि भाषा अध्यापक पोस्ट कोड 814 के पदों को भरने के लिए 15 अंकों का मूल्यांकन कार्यक्रम 10 मई से 19 मई तक होना प्रस्तावित था। कोरोना के चलते लगाए कर्फ्यू के मध्यनजर हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया है। यह जानकारी हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है। उन्होंने बताया कि आगामी तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा हुई स्थगित, यहां पढ़े डिटेल

