-
Advertisement
HPTDC Employees | Black Badges | Himachal Vidhan Sabha |
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों ने निगम की इकाइयों को निजी हाथों में देने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। कर्मचारी संघ हिमाचल विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे हैं। ये सभी चाहते हैं कि सरकार अपने इस निर्णय को वापस ले। कर्मचारी संघ ने निगम की आठ इकाइयों को ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस के तहत निजी हाथों में सौंपने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि जिन इकाइयों को निजीकरण के लिए चिन्हित किया गया है, उनमें से अधिकांश इकाइयाँ वर्तमान में निगम के लिए अच्छा राजस्व अर्जित कर रही हैं। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो वह अपना विरोध दर्ज करवाने से पीछे नहीं हटेंगे।
