-
Advertisement
HPTU हमीरपुर में बी फार्मेसी समेत कई विषयों में सीट खाली, विवि प्रबंधन करेगा स्पॉट काउंसलिंग
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) सहित अन्य विषयों की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करेगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि से संबंधित शिक्षण संस्थानों में पांच अक्टूबर को बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी) और एमटेक (सीएसई एंड एमई) में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें:सीआरपीएफ में निकली भर्ती, भरे जाएंगे हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के पद, मांगे आवेदन
तीसरे काउंसलिंग के बाद भी रह गई सीट खाली
इसे लेकर अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि तीसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी कई शिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं, जिन्हें भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करवाई जाएगी। स्पॉट काउंसलिंग के लिए पात्र विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में जाना होगा। वहां भी मेरिट के लिए आधार पर ही सीटें आवंटित की जाएगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि खाली सीटों की ब्यौरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल:बिजली बोर्ड में बाहरी राज्य के 54 लोगों को चयन, कांगेस ने घेरी जयराम सरकार
1550 रुपए जमा करवानी होगी फीस
प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके थे और चयनित या चयनित नहीं थे या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे। उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में उपरोक्त निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों व अन्य दस्तावेजों और उनकी प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी। पात्र विद्यार्थी स्पॉट काउंसलिंग के बारे में पूरी जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट www.himtu.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

