-
Advertisement
HPU ने इन कोर्सिज में अप्लाई करने की तिथि को बढ़ाया, जाने कब तक कर पाएंगे अप्लाई
शिमला। बीएचएम, एफवायआईसीटीटीएम और एमबीई में मेरिट आधार पर प्रवेश लेने से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने इन कोर्सिज के लिए आवेदन की तिथि को 6 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इस बारे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज प्रोफेसर अरविंद कालिया की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार बीएचएमए (Bachelor of Hotel Management), एफवायआईसीटीटीएम (Five Year Integrated Course in Tourism and Travel Management) और एमबीई (Master of Business EconomicsMaster of Business Economics) में मेरिट आधार पर प्रवेश परीक्षा (Entrance Examinations) की तिथि को 6 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया है। अभ्यर्थी अब 6 सितंबर तक इन कोर्सिज के लिए आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें:ब्रेकिंग: हिमाचल में 88 जेबीटी शिक्षकों को मिला पदोन्नति का तोहफा, TGT बनाए
अरविंद कालिया ने बताया कि लंबे समय से विद्यार्थियों की ओर से प्रवेश परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान कोरोना (Corona) बचाव नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश परीक्षा में कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्ट की प्रवेश परीक्षाएं जारी हैं। प्रदेशभर से विद्यार्थी विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा में भाग ले रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


