-
Advertisement
पहाड़ों पर सुकून तलाशने निकले Hrithik Roshan, फैंस को पसंद आए नजारे
Hrithik Roshan: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों पहाड़ों की सैर पर निकले हैं। वे उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस खास सफर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें हरियाली से ढके पहाड़, कोहरे से भरे रास्ते और सुकून भरा माहौल दिखाई देता है। प्रकृति की गोद में सुकून पाने के लिए ट्रेकिंग पर निकले ऋतिक का प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव साफ झलकता है।
Something about trekking undulating surfaces makes my heart smile with joy.
Dammit , let's go back to the way it was supposed to be under my feet ! #uttarakhand ❤️ love you #india pic.twitter.com/u1eqi7nWHL
— Hrithik Roshan (@iHrithik) December 18, 2025
ऋतिक ने एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वे पूरी ट्रेकिंग ड्रेस में नजर आए पीली जैकेट, कैप और बैकपैक के साथ उनका लुक बेहद सिंपल लेकिन फिटनेस-फोकस्ड था। ऋतिक ने अपनी पोस्ट के साथ एक भावनात्मक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कठिन रास्तों पर चलना उन्हें भीतर से खुशी देता है।
फैंस बोले -जादू मिला क्या?
ऋतिक के फैंस को न सिर्फ नज़ारे पसंद आए, बल्कि ऋतिक की शांत और सकारात्मक ऊर्जा ने भी सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, तारीफों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर मजाकिया कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई। कई यूज़र्स ने उनकी आइकॉनिक फिल्म कोई मिल गया को याद करते हुए पूछा -जादू मिला क्या?- या -कहीं जंगल में जादू तो नहीं दिखा?-वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ स्टॉर्म से बतौर निर्माता ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उनके बैनर एचआरएक्स फिल्म्स के तहत बन रहा है। इसके अलावा, वह एक्शन फिल्म वॉर 2 के बाद अब कृष 4 की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। इस तरह, सुकून और सफलता दोनों का संतुलन ऋतिक बखूबी निभा रहे हैं।
पंकज शर्मा

