-
Advertisement
हिमाचल में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 24 सवारियां घायल
Last Updated on March 3, 2022 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में एचआरटीसी की बस (HRTC Bus) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे (Accident) में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 24 से 25 सवारियां घायल बताई जा रही हैं। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसा सरकाघाट (Sarkaghat) उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गाहर के झीड़ गांव के पास हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन बचाव दल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी व एसपी शालिनी अग्निहोत्री घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:Road Accident In Himachal: शादी से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, एक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुआ बताया जा रहा है। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया है। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो लोग तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अभी तक स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 24 से 25 सवारियां घायल बताई जा रही हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकाघाट थाना से पुलिस टीम बचाव दल के साथ मौके के लिए रवाना हो गई है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही सारी स्थिति के बारे में स्पष्ट तौर पर कहा जा सकेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…