-
Advertisement
HRTC Bus | Reckong Peo | Puppies |
एचआरटीसी के एक बस ड्राइवर ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। दरअसल एचआरटीसी बस के ड्राइवर हरीश ने बीच रास्ते में बस रोककर बारिश में भीग रहे भूखे पिल्लों को खाना खिलाया है। वीडियो को एचआरटीसी रिकांग पियो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग एचआरटीसी बस ड्राइवर हरीश की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हरीश पिल्लो को देखकर बस को सड़क किनारे लगा देते हैं। बस को रोकने के बाद वो नीचे उतरकर अपने टिफिन से रोटियां निकालते हैं।
Tags

