पीस मील वर्करों की हड़ताल से चरमराई HRTC, ब्रेक डाउन होने से यातायात ठप्प

ड्रराबर कंडेक्टरों को करना पड़ रहा बसों की रिपेयरिंग का कार्य

पीस मील वर्करों की हड़ताल से चरमराई HRTC, ब्रेक डाउन होने से यातायात ठप्प

- Advertisement -

कुल्लू। प्रदेश भर में पीस मील वर्करों की 10 दिनों से अनिशिचितकालीन हड़ताल के कारण परिवहन निगम की यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। कुल्लू जिले में भी आधा दर्जन बस रूट प्रभावित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार (State Government) और परिवहन विभाग (Transport Department) पर अनदेखी का आरोप लगाया है।


हिमाचल पथ परिवहन निगम पीस मील कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर (Pradeep Thakur) ने कहा कि पिछले 10 दिनों से पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते परिवहन निगम की व्यवस्था चरमरा रही है। कुल्लू डिपो की वॉशिंग वर्कशॉप में सैकड़ों गाड़ियों की मैंटेनेंस पर हड़ताल का असर पड़ रहा है। हड़ताल के चलते कई रूट्स प्रभावित हुए हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नहीं मिला 4 महीने से वेतन, मिड डे मील वर्कर्स पहुंची शिक्षा निदेशालय, रखी ये मांग

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीस मील कर्मचारियों का शेषण कर रही है। कर्मचारी अनुबंध पॉलिसी 2015 को बहाल करने की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2015 में 432 कर्मचारियों को पॉलिसी के तहत रेगुलर किया है, लेकिन प्रदेशभर के 933 पीस कर्मचारियों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग पीस मील ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में और भी जगह ब्रेक डाऊन होगी। जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से अनुबंध पॉलिसी को बहाल करने के लिए लिखित आदेश जारी करने की मांग की।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | himachal news abhi abhi | himachal abhi abhi news | हिमाचल पीस मील वर्कर | हिमाचल पीस मील वर्कर हड़ताल | हिमाचल | पीस मील कर्मचारी महासंघ | प्रदीप ठाकुर | Himachal Pradesh News in Hindi | latest himachal news in hindi | हिमाचल पथ परिवहन निगम | himachal abhi abhi | टूल डाउन हड़ताल | Himachal News | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | Himachal local news | latest hp news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है