-
Advertisement
HRTC Driver | Intoxicated | Suspended |
एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो के एक ड्राइवर को डयूटी के दौरान नशे की हालत में पकड़ा गया है। मेडिकल के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। दरअसल हमीरपुर डिपो की सुजानपुर जा रही बस का बीच रास्ते में टायर पंक्चर हो गया। ऐसे में ड्राइवर.कंडक्टर बस को ठीक करवाकर हमीरपुर ला रहे थे। रास्ते में बस की कार के साथ टक्कर हो गई। निगम प्रबंधन की टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्हें ड्राइवर पर शक हुआ। जिसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को दी गई और उसका अस्पताल में मेडिकल करवाया गया । मेडिकल की प्रारंभिक जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई। देखें आरएम एचआरटीसी राहुल कुमार क्या कह रहे हैं

