-
Advertisement
Mandi में भड़क गए HRTC के चालक, बोले-अड्डा इंचार्ज को बदलो या हमें
मंडी। अंतरराज्यीय बस टर्मिनल मंडी के अड्डा प्रभारी पर मनमर्जी का काम करने व चालकों की ड्यूटी मनमर्जी से लगाने का आरोप है। एचआरटीसी मंडी के चालकों का कहना है कि उनकी ड्यूटी व्यवस्थित तरीके से न लगा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। गुस्साए चालकों का कहना है कि उन्होंने विभाग व सरकार को इस बारे में कई बार सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे तंग आकर गुरुवार को परिवहन निगम मंडी के चालकों ने अपनी मांगों को लेकर सौलीखड्ड में परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अपना रोष जताते हुए चालकों ने मांग उठाई कि अड्डा इंचार्ज मंडी की कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें बदला जाए या फिर चालकों ने सामूहिक तबादले करने की बात कही।
यह भी पढ़ें :- पीस मील वर्कर और TMPA परिचालकों ने किया सुंदरनगर बस अड्डा में प्रदर्शन
उन्होंने इस बारे में सरकार को मांग पत्र फिर से भेजा है। जिसमें मांग उठाई गई है कि चालक अड्डा इंचार्ज मंडी के व्यवहार से इतने परेशान हैं कि वे चाहते हैं कि चालक मंडी के अलावा प्रदेश के किसी भी अन्य स्थान पर सेवायें देंगे लेकिन मंडी में कार्य नहीं कर सकते। वहीं जब इस बारे में परिवहन विभाग मंडी के आरएम गोपाल शर्मा से बात कि गई तो उन्होंने कहा कि अड्डा इंचार्ज की नियुक्ति सरकार के आदेशों के अनुरूप हुई है और अगर चालकों को उनके व्यवहार या काम करने के तरीके से परेशानी है तो वे विभाग के उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



