-
Advertisement
सोलन: पहाड़ से गिरी चट्टान और जीवन की सारी कमाई ध्वस्त, रास्ता हुआ बंद
Last Updated on July 15, 2023 by sintu kumar
सोलन। बारिश की तबाही के बाद अब हिमाचल में मौसम खुलने के बावजूद पहाड़ दरक (Landslide) रहे हैं। सोलन जिले के अर्की में शनिवार सुबह पहाड़ से एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गिरी (A mammoth rock fell on the road)। इस घटना में दो घरों को काफी नुकसान हुआ है। दोनों परिवारों के जीवनभर की कमाई चली गई। सड़क के बीचों-बीच चट्टान के गिरने से अर्की-भराड़ीघाट मार्ग भी बंद हो चुका है।
किस्मत से इस भीषण हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन चट्टान के गिरने से एक घर पूरी तरह से तहस-नहस (Home Devastated) हो गया, जबकि दूसरे घर में दरारें आ गई हैं। दो दुकानों को भी काफी क्षति पहुंची है। फिलहाल प्रशासन ने घर खाली कराने के आदेश दिए हैं। गनीमत यह रही कि जब चट्टान गिरी तब कोई वाहन सड़क पर नहीं आ रहा था। अगर कोई वाहन आता तो बड़ी घटना हो सकती थी। पहाड़ से पत्थर गिरने का खतरा अभी भी बना हुआ है।
यह भी पढ़े:8 दिन बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली NH, लेकिन वन-वे रहेगा ट्रैफिक