-
Advertisement
Hungama In Barsar | Go Back | Inder Dutt Lakhanpal |
बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुल्हेड़ा में उपप्रधान चुनाव के नतीजों के दौरान रात के वक्त ऐसा सियासी ड्रामा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके की राजनीति में हलचल मचा दी है। दरअसल उपप्रधान चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका था, लेकिन इसके बाद भी चुनाव परिणाम स्थल पर माहौल पूरी तरह गरमाया रहा। इसी बीच रात करीब 12 बजे बीजेपी विधायक इंद्र दत्त लाखनपाल की एंट्री हुई। विधायक के पहुंचते ही जनता के बीच कानाफूसी शुरू हो गई और देखते ही देखते मौके पर गो बैक के नारे गूंजने लगे। चुनाव परिणाम स्थल कुछ देर के लिए राजनीतिक रणभूमि में बदल गया।

