-
Advertisement
कसौली में पत्नी की डंडे से पीट कर हत्या के बाद पति ने लगाया फंदा
MUrder: सोलन। जिला की ग्राम पंचायत कोटबेजा में हत्या ( Murder)का मामला सामने आया है। यहां के गांव जामली में पति ने पत्नी की हत्या कर बाद में खुद फंदा लगा लिया। दंपति उत्तराखंड(Uttarakhand) का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम पंचायत कोटबेजा के उपप्रधान ने थाना कसौली में सूचना दी कि गांव जामली में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है तथा साथ ही एक महिला भी खेत में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस थाना कसौली (Police Station Kasauli)की टीम मौके पर पहुंची। मौका पर छानबीन के दौरान पाया कि तारा सिंह(50) पुत्र दान सिह निवासी चंपावत उत्तराखण्ड ने पत्नी वनीता(20) की पहले डंडे से पीट-पीटकर हत्या की फिर उसके बाद तारा सिंह ने भी खुदकुशी कर ली। दोनों अक्टूबर 2023 से गांव जामली में खेतीबाड़ी का काम करते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े:सोलन में Cotton Candy खाना हुआ जानलेवा! केमिकल का इस्तेमाल, सैंपल फेल
