-
Advertisement
हिमाचल में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और दो बच्चे थे सवार
Last Updated on July 26, 2022 by Vishal Rana
संजीव कुमार गोहर। हिमाचल में एक तरफ बरसात और दूसरी तरफ सड़क हादसे (Road Accident) लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। ताजा मामला मंडी (Mandi) जिला के गोहर (Gohar) से सामने आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पति पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। हादसा मंगलवार दोपहर बाद गोहर पंडोह सड़क मार्ग पर बरसाट (बागा) के समीप हुआ बताया जा रहा है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चेतराम परिवार सहित अपने ससुराल शिवाबदार जा रहा था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में हादसा: पर्यटकों के वाहन की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, मची चीख पुकार
इस दौरान बरसाट के पास कार सड़क में कीचड़ होने से फिसल गई और गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों को घटना का पता चलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल परिवार को सड़क तक पहुंचाया। लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल परिवार को नागरिक चिकित्सालय गोहर भर्ती कर दिया। वहीं पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान 33 वर्षीय चेतराम पुत्र हेमराज, उनकी पत्नी 23 वर्षीय प्रियंका, बेटे 6 वर्षीय विकास और 4 वर्षीय मोहित शामिल है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर दिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…