-
Advertisement
IAS Officer| Himachal Cadre | Assets-Crores |
आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे हिमाचल कैडर के आईएएस करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। अधिकांश संपत्तियां अधिकारियों ने अपनी व्यक्तिगत बचत, बैंक ऋण, हाउस बिल्डिंग एडवांस या पारिवारिक स्रोतों से खरीदी हैं। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने हिमाचल के परवाणू सहित पंचकूला और पंजाब के कई स्थानों पर स्थित संपत्तियों का विवरण दिया है। 2003 बैच की आईएएस अधिकारी एम सुधा देवी ने चेन्नई के मायलापुर स्थित एमआरसी नगर में सीब्रोस वन टावर में खरीदे गए फ्लैट का विवरण दिया है। वर्ष 2020 में खरीदे गए इस फ्लैट की कीमत लगभग 5.65 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें उनकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 70 प्रतिशत हिस्सेदारी उनकी बहन के नाम दर्ज है।

